‘Ranragini Award’ to BK Sheela Didi, Incharge of Brahma Kumaris, Vashi- New Mumbai

1828

नवी मुंबई में शिवसेना महिला आघाडी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था | जिस कार्यक्रम में नवी मुंबई स्थित जो भी प्रतिभाशाली महिला अपने अपने क्षेत्र में समाज के प्रति अपना विशेष कर्तव्य कर रही है उनको “रणरागिनी पुरस्कार” से सन्मानित किया गया था |  साथ ही साथ “प्लास्टिक मुक्ति” की जो नाइ लहर चली है उसे भी इस कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहोचाया गया |

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महिलाओ के सन्मान के लिए,
मा.ना.श्री.राजन विचारे ( M.P)
मा. शिल्पताई सरपोतदार (अध्यक्ष
, शिव सहकार सेना )
मा.श्री.एम के मढ़वी (
Corporator)
सौ.रंजना शिंदे (जिल्हा संगटक
, कार्यक्रम संचालिका )

साथ ही साथ अनेक गणमान्य पदाधिकारीओ को भी आमंत्रण दीया गया था |

इस कार्यक्रम दरम्यान आध्यात्मिक क्षेत्र में विशेष कर्त्तव्य के लिए नवी मुंबई वाशी स्थित आत्मचिंतन भवन सेवा केंत्र संचालिका बी.के.शीला दीदी को भी आमंत्रित किया गया था और उसके पश्चात दीदी का सन्मान श्री राजन विचारे ने शोल ओढाकर, गुलदस्ता और श्रीफल देकर किया | और साथ ही साथ विशेष कार्य के लिए रणरागिनी पुरस्कार मेमेंटो देके सन्मानित भी किया गया|

दीदी ने अपने प्रवचन में कहा, हम सभी मिलकर इस महाराष्ट्र  भूमि, भारत भूमि और इस विश्व को सुन्दर स्वर्णिम दुनिया बनाते है, भारत भूमि जो परमेश्वर की भूमि है उसे फिरसे यह सारी महिला और भाई मिलकर बना सकते है और मन में एक ही भावना रखनी है के प्रत्येक मनुष्य ईश्वरीय संतान है और उनके लिए हमारे मन में शुभ भावना – शुभ  कामना रखनी है |”

कार्यक्रम में अनेक महिला चाहे कलाकार, पुलिस इंस्पेक्टर, समाज सेविका, डॉक्टर, शिक्षिका स्पोर्ट्स में आगे है उन सभी का सन्मान किया गया था |

कार्यक्रम में अंत में महाराष्ट्र टीवी न्यूज़ चैनल से भी आदरणीय शीला दीदी का इंटरव्यू लिया गया था जिसमे दीदी ने बताया कैसे ब्रह्माकुमारी संस्था कितने वर्षो से महाराष्ट्र की और भारत की सेवा कर रही  है और आगे भी करती रहेंगी |

विडियो लिंक – Shivsena Programme 17.mp4

Email  <vashi.mum@bkivv.org>

Previous articleDelhi: International Yoga Conference Concludes at Sirifort Auditorium: News & Photo
Next articleSister ​Shivani speaking on ‘Raja Yoga for Holistic Health and Harmony’ during International Conference in Delhi